लाइव न्यूज़ :

परीक्षा केंद्रों को धमकी भरे मेल भेजने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी : आईसीएआई

By भाषा | Updated: November 20, 2020 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों को धमकी भरे मेल भेजने के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ऐसी हरकत के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

आईसीएआई ने एक बयान में कहा, "कुछ परीक्षा केंद्रों द्वारा यह जानकारी दी गयी है कि उन्हें नवंबर में होने वाली सीए परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ उम्मीदवारों से धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं।"

बयान में कहा गया है कि संस्थान ने ऐसी हरकतों को बहुत गंभीरता से लिया है। यह संस्थान की परीक्षा प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के समान है और यह चार्टर्ड अकाउंटेंट कानून, 1949 के प्रावधानों के तहत एक वैधानिक कार्य है।

संस्थान ने कहा कि कुछ ऐसे छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है।

आईसीएआई ने परीक्षा से संबंधित किसी भी मुद्दे के लिए छात्रों की मदद की खातिर एक ‘गूगल फोरम’ भी बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?