लाइव न्यूज़ :

वामदलों ने सरकार पर कोविड-19 की तैयारी में समय बर्बाद करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: May 1, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई वाम दलों ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कोविड महामारी से निपटने की तैयारी में समय बर्बाद करने का आरोप लगाया । वाम दलों ने कहा कि अगर सरकार काम नहीं करती है तब वह सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो देगी ।

माकपा, भाकपा, भाकपा (माले), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि भारत आजादी के बाद सबसे गंभीर मानवीय स्वास्थ संकट की चपेट में है।

इसमें कहा गया है, ‘‘सबसे खराब स्थिति यह है कि महामारी की विपदा गहरा रही है । केंद्र सरकार को युद्ध स्तर पर महामारी से निपटने, लोगों के जीवन एवं आजीविका की सुरक्षा के उपाय करने की जरूरत है ।’’

वामदलों ने इस संबंध में कई उपाए सुझाए और मांग की कि सभी अस्पतालों एवं जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना चाहिए ।

उन्होंने सरकार से पूरे देश में ‘नि:शुल्क सार्वभौम टीकाकरण कार्यक्रम’ शुरू करने की मांग की।

वामदलों ने अपने बयान में कहा, ‘‘ 35,000 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन को खर्च करें, पीएम केयर्स फंड में एकत्र राशि जारी करें और 20,000 करोड़ रुपये की सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत निर्माण रोकें एवं इस राशि को टीका खरीदने में उपयोग करें । ’’

बयान में कहा गया है कि सभी सक्षम संयंत्रों के जरिये टीका और जीवन रक्षक दवाओं के उत्पादन करने के लिये अनिवार्य लाइसेंस की व्यवस्था लागू करें ।

वामदलों ने सरकार ने आवश्यक दवा और ऑक्सीजन की कीमतों पर सख्त नियंत्रण करने एवं इनकी कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की। इसके अलावा सरकार से गैर आयकर भुगतान करने वाले वर्ग के परिवारों को सीधे 7500 रुपये हस्तांतरित करने एवं जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज देने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र