लाइव न्यूज़ :

वामपंथी सांसदों ने लक्षद्वीप के प्रशासक को वापस बुलाने की मांग करते हुए किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:10 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो जून केरल के वामपंथी सांसदों ने बुधवार को यहां राजभवन के बाहर केंद्र सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को वापस बुलाने की मांग की।

राज्यसभा सदस्यों --सीटू महासचिव इलामरम करीम, जॉन ब्रिट्टास, वी शिवदासन, विनय विश्वम एवं एम वी श्रेयाम्स कुमार तथा लोकसभा सदस्यों -- थॉमस चाझिकडान एवं ए एम आरिफ ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान लक्षद्वीप बचाओ का नारा लगाया और प्रशासक को हटाने की मांग की।

लक्षद्वीप के लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सोमवार को केरल विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था एवं पटेल को वापस बुलाने तथा द्वीप के लोगों की जिंदगी एवं आजीविका को बचाने के लिए केंद्र से तत्काल दखल देने का अनुरोध किया था।

इस बीच, करीम ने एक बार फिर कावारत्ती के अतिरिक्त जिलाधिकारी से अन्य सांसदों के साथ इस द्वीप पर जाने की अनुमति देने की मांग की।

करीम ने उन्हें लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं सूचित करना चाहूंगा कि हम घूमने-फिरने के मकसद से पर्यटक की तरह लक्षद्वीप नहीं आ रहे हैं। हम संसद के निर्वाचित सदस्य हैं और हम उस अधिकारिक हैसियत से लक्षद्वीप के हाल के घटनाक्रम के सिलसिले में स्थानीय निकायों के अधिकारियों एवं अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों से चर्चा करने के लिए अपने देश के इस अभिन्न हिस्से का दौरा करना चाहते हैं। ’’

तीस मई को अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सांसदों को अनुमति देने से मना कर दिया था और उनसे अपनी यात्रा स्थगित करने को कहा था।

अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप में लोग पिछले कुछ दिनों से पटेल के हाल के कुछ कदमों एवं प्रशासनिक सुधारों का विरोध कर रहे हैं।

केरल विधानसभा ने पटेल को वापस बुलाने की मांग करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था और वह इस द्वीप के साथ एकजुटता दिखाने वाला देश में पहला राज्य बन गया है। लक्षद्वीप में गोमांस और शराब पर विनियमन से विवाद पैदा हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे