लाइव न्यूज़ :

बंगाल में वाम दल के 12 घंटे के बंद से जन-जीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: February 12, 2021 12:24 IST

Open in App

कोलकाता, 12 फरवरी पश्चिम बंगाल में वाम दल द्वारा शुक्रवार को आहूत 12 घंटे के बंद के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ।

पश्चिम बंगाल में राज्य सचिवालय 'नबन्ना’ की ओर मार्च करते हुए वाम दल के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के बर्ताव के खिलाफ यह बंद बुलाया गया है।

राज्य में कोविड-19 के मद्देनजर 11 महीने से बंद स्कूल आज नौंवी से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए खुल रहे हैं।

वाम दल के कार्यकर्ताओं ने मालदा, बर्धमान, रायगंज, आसनसोल, दनकुनी, कोलकाता के कुछ हिस्सों में, उत्तरी 24 परगना और नादिया जिलों में रेल की पटरियां और सड़कें जाम कीं। बंद सुबह छह बजे शुरू हुआ था।

प्रदर्शनकारियों ने कुछ इलाकों में टायरों में आग भी लगाई और कुछ जगह पुलिस कर्मियों को गुलाब के फूल भी दिए।

नौकरियों और बेहतर शिक्षा सुविधाओं की मांग को लेकर 'नबन्ना अभियान' में शामिल वाम कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार को मध्य कोलकाता के एस्पलेनेड इलाके में उस समय झड़प हो गई थी, जब कुछ लोगों ने अवरोधक हटाकर नबन्ना की ओर बढ़ने की कोशिश की।

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने पुलिस के ‘‘क्रूर हमले’’ के खिलाफ बंद का आह्वान करते हुए दावा किया था कि कार्रवाई में 150 से अधिक छात्र, युवक एवं युवतियां घायल हुए हैं।

सार्वजनिक वाहनों की सामान्य आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर भारी पुलिस बल की तैनाती भी दिखी।

वाम दल के नेता सुजान चक्रवर्ती ने बताया कि लोग बंद का समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि छात्रों को स्कूल जाने से नहीं रोका गया।

इस बीच, भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा के नेता पीरजादा अब्बास सिद्दिकी ने भी बंद का समर्थन किया है।

पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार एक तरफ जहां खुद प्रशासन से दमन कराती है वहीं दूसरी ओर केन्द्र की ‘‘असंवैधानिक गतिविधियों’’ का विरोध करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?