लाइव न्यूज़ :

केएमसी चुनाव के लिये वाम मोर्चा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

By भाषा | Updated: November 26, 2021 18:59 IST

Open in App

कोलकाता, 26 नवंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की अगुवाई वाली वाम मोर्चा ने शुक्रवार को कोलकाता नगर निगम के 144 वार्डों के लिये उम्मीदवारों की घोषणा की । वाम मोर्चा ने 17 सीटें छोड़ दी है जहां उसकी मंशा भाजपा और तृणमूल विरोधी ताकतों का समर्थन करना है।

वाम मोर्चा ने कांग्रेस अथवा आईएसएफ समेत किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया है ।

निगम चुनाव के लिये सबसे पहले उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने वाले वाम मोर्चा ने इसके लिये 56 महिला एवं 58 पुरूष उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है । 17 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय है ।

इससे पहले प्रदेश निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को इस चुनाव के लिये अधिसूचना जारी की, इसके लिये 19 दिसंबर को मतदान कराया जायेगा ।

वाम मोर्चा के कोलकाता के संयोजक कल्लोल मजुमदार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘हमने कुछ सीटों को छोड़ देने का निर्णय किया है , जहां हमारी उपस्थिति कम है और कांग्रेस अथवा आईएसएफ अथवा किसी प्रमुख व्यक्ति का समर्थन करने का निर्णय किया है।’’

मजुमदार ने यह भी बताया कि 50 फीसद उम्मीदवार की उम्र 50 साल से कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल