लाइव न्यूज़ :

कोलकाता नगर निकाय चुनाव में वाम दलों का दूसरे स्थान पर आना टीएमसी की रणनीति का हिस्सा: भाजपा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:06 IST

Open in App

कोलकाता, 21 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि कोलकाता नगर निकाय चुनाव में मत प्रतिशत के मामले में माकपा नीत वाम दलों का दूसरे स्थान पर आना विपक्षी मतों के विभानज की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की रणनीति का हिस्सा है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी 111 अन्य नगर निकायों के चुनाव में यह साबित कर देगी कि टीएमसी का प्रमुख विपक्ष कौन है।

मजूमदार ने दावा किया कि भाजपा को किनारे रखने के टीएमसी के ''गेम प्लान'' का फायदा वाम मोर्चे को हुआ। उन्होंने कहा, ''यह विपक्षी मतों के विभाजन की टीएमसी की रणनीति का हिस्सा है ताकि वह आराम से चुनाव जीत सके।''

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि मत प्रतिशत के मामले में वाम मोर्चे के छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंचने का टीएमसी स्वागत कर रही है।

मजूमदार से जब यह पूछा गया कि क्या बंगाल में वाम दल भाजपा की तुलना में मजबूत हो रहे हैं तो उन्होंने कहा, ''ऐसी कोई संभावना नहीं है, क्योंकि भाजपा राज्य में मुख्य विपक्षी दल है। ''

उन्होंने दावा किया कि टीएमसी इस बात को लेकर मतदाताओं के बीच असमंजस पैदा कर रही है कि राज्य में कौन मुख्य विपक्षी दल है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ''इसे पश्चिम बंगाल में 111 अन्य नगर निकायों के चुनाव के दौरान समझ में आ जाएगा कि कौन मुख्य विपक्ष है।''

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कुल 144 वार्डों में हुए चुनाव में वाम मोर्चे को 11.13 फीसदी वोट मिले, जबकि उसने दो सीटें जीतीं। वहीं, भाजपा को 8.94 फीसदी मत मिले और उसने तीन सीटों पर जीत हासिल की। टीएमसी 71.95 प्रतिशत मत हासिल करते हुए 134 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की और उसे 4.47 प्रतिशत मत मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित