शार्लोट्सविले में हटायी जा रही ली की प्रतिमा

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:21 IST2021-07-10T20:21:45+5:302021-07-10T20:21:45+5:30

Lee's statue being removed in Charlottesville | शार्लोट्सविले में हटायी जा रही ली की प्रतिमा

शार्लोट्सविले में हटायी जा रही ली की प्रतिमा

· शार्लोट्सविले (अमेरिका), 10 जुलाई (एपी) करीब चार साल पहले वर्जीनिया के शार्लोट्सविले में एक हिंसक श्वेत श्रेष्ठतावादी रैली के केंद्र रहे स्मारक को हटाने का काम शुरू हो गया है।

वर्षों के विवाद, सामुदायिक रोष और मुकदमेबाजी के बाद जनरल रॉबर्ट ई ली की प्रतिमा को हटाया जा रहा है। श्रमिक शनिवार की सुबह से ही प्रतिमा को हटाने की तैयारी कर रहे थे। शहर के मेयर निकुया वाकर ने इस मौके पर वहां एक भाषण भी दिया।

इस प्रतिमा को हटाने की मांग 2016 में शुरू हुयी थी और इसका अंत 2017 में हिंसक "यूनाइट द राइट" रैली के साथ हुआ था। रैली में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे।

जिस पार्क में ली की मूर्ति लगी है, वहां शनिवार तड़के शांति थी और सुरक्षा के लिए बाड़ लगायी गयी है। अधिकारियों के अनुसार शनिवार को सिर्फ केवल प्रतिमा ही हटाई जाएंगी और आसपास के पत्थरों को नहीं हटाया जाएगा।

प्रतिमा के बारे में अंतिम फैसला होने तक उसे एक सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lee's statue being removed in Charlottesville

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे