लाइव न्यूज़ :

देह व्यापार का धंधा पीछे छोड़ कर मास्क और अन्य चीजों के सहारे नयी जिंदगी से खुश है ये लोग

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक गैर सरकारी संगठन के माध्यम से देह व्यापार का धंधा पीछे छोड़ कर अपनी चार साल की बेटी के साथ नयी जिंदगी शुरू करने वाली एक युवती का कहना है कि वह अब बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं और पहले की जिंदगी को भूल जाना चाहती है ।

बेटी को गोद में बिठाये युवती खुद का बनाया हुआ मास्क और क्रंचीज (बालों में लगाने वाला) दिखाते हुये उपरोक्त बातें कहती है और उसके चेहरे पर संतोष का भाव झलक रहा है।

यह युवती उन कई महिलाओं में से एक है जिसने दिल्ली के जी बी रोड पर देह व्यापार के धंधे को छोड़ दिया है और एक गैर सरकारी संगठन के सहयोग से नयी जिंदगी की शुरूआत की है।

कोरोना वायरस महामारी इनलोगों के लिये एक वरदान साबित हुआ है क्योकि इन्होंने देह व्यापार का काम छोड़ने के लिये जबरन अपना रास्ता निकाला है और अब वह कपड़े का मास्क, थैला, चटाइयां, स्क्रंची, साड़ी का कवर और अन्य वस्तुयें बना कर जीवन यापन कर रही हैं।

जबरन देह व्यापार के धंधे को बंद करने के लिये काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ‘कट कथा’ उन महिलाओं के कौशल विकास और पुनर्वास पर ध्यान दे रहा है जिन्होंने देह व्यापार का काम बंद कर दिया है। एक अन्य गैर सरकारी संगठन डिस्ट्रेस मैनेजमेंट कलेक्टिव इंडिया के सहयोग से यह परियोजना ‘हार्टशाला’ चलायी जा रही है।

हार्टशाला की परियोजना संयोजक आरजू जॉली ने बताया कि पिछले साल राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद यह शुरू किया गया और इससे अब तक उन 15 महिलाएं लाभान्वित हुयी हैं जिन्होंने देह व्यापार का धंधा छोड़ दिया है।

उन्होंने बताया कि इन महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी और केरल समेत देश के अन्य हिस्सों में बेचा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कुछ महिलायें प्रशिक्षण पूरा कर अपने गांव लौट जा चुकी हैं ।

देह व्यापार का धंधा छोड़ कर प्रशिक्षण पूरा करने वाली एक अन्य महिला ने कहा, ‘‘मुझे अब अच्छा लग रहा है ।’’

महामारी के कारण कई महिलाये जीबी रोड छोड़ने पर मजबूर हुयी हैं और आरजू का कहना कि महामारी से पहले यहां करीब चार हजार महिलायें देह व्यापार में संलिप्त थी । वह कहती है, ‘‘अब यह संख्या दो हजार के करीब होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू