लाइव न्यूज़ :

सीखना सतत प्रक्रिया होनी चाहिए : राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:30 IST

Open in App

मदनपल्ले (आंध्रप्रदेश), सात फरवरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि सीखना सतत प्रक्रिया होनी चाहिए और किसी को नहीं सोचना चाहिए कि उसे हर चीज में महारत हासिल हो गई है।

राष्ट्रपति ने आंध्रप्रदेश के चित्तूर मदनपल्ले में श्री एम. के सत्संग फाउंडेशन आश्रम में योग प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों से संवाद कर रहे थे ।

उन्होंने कहा कि जीवन चुनौतियों से भरा हुआ है और उनसे उबरने में योग लाभदायक है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘लेकिन मैं हर किसी को एक बात की सलाह देता हूं कि आप जीवन को स्कूल की तरह लें और पूरा जीवन सीखते रहने का प्रयास करें ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई कहता है कि उसे पूरा विश्वास है और कुछ नहीं सीखना बचा है तथा व्यक्ति व्यक्तित्व पूर्ण है तो यह गलत धारणा है।’’

राष्ट्रपति पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट पर हेलीकॉप्टर से मदनपल्ले पहुंचे जहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने अपनी कैबिनेट के कुछ सहयोगियों के साथ उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति कोविंद, श्री एम. के सत्संग फाउंडेशन आश्रम में अपनी पहली यात्रा में करीब पांच घंटे रूके और इस दौरान उन्होंने योगशाला और भारत योग विद्या केंद्र का उद्घाटन किया । इसके अलावा उन्होंने एक रंगशाला खोले जाने की घोषणा की ।

राष्ट्रपति ने छात्रों, कर्मचारियों, परिवार के सदस्यों और पास के गांव के सुगाली आदिवासी समुदाय के लोगों की सुविधा के लिये 38 विस्तरों वाले स्वास्थ्य अस्पताल की आधारशिला रखी । उन्होंने एक पौधा भी लगाया ।

कोविंद ने कहा कि जीवन की व्यक्तिगत एवं पेशेवर चुनौतियों से पार पाने में योग मददगार है।उन्होंने प्रशिक्षुओं से बात की और योग कक्षाओं के उनके निजी अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सत्संग स्कूल के बच्चों से चर्चा की और उनकी मातृभाषा के बारे में जानकारी ली ।

उन्होंने आश्रम में भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो