लाइव न्यूज़ :

हिंदी सीखना विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद: संगमा

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:53 IST

Open in App

शिलांग, 21 नवंबर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने रविवार को युवाओं से हिंदी को उचित महत्व देने का आग्रह करते हुए कहा कि यह भाषा सीखने वाले फायदे की स्थिति में रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में यहां नजदीक में मावदियांगडिआंग में केंद्रीय हिंदी संस्थान के एक केंद्र का उद्घाटन करते हुए यह टिप्पणी की।

संगमा ने कहा कि बहुत से युवाओं ने इस उम्मीद से जापानी, इतालवी या स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाएं सीखना शुरू किया है कि उन्हें उन देशों आकर्षक नौकरी मिल सके।

उन्होंने कहा, “अगर हिंदी सीखने को उतनी ही अहमियत दी जाए तो शख्स फायदे की स्थिति में होगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक हम भाषा की बाधा नहीं तोड़ेंगे, तब तक युवाओं को रोजगार देना बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का कोई भी शख्स जो देश के अन्य आर्थिक रूप से विकसित राज्यों में काम करना चाहता है, उसके लिए हिंदी भाषा जानना मददगार होगा।

संगमा ने कहा, “मैं दिल्ली में पढ़ा हूं और मैंने हिंदी सीखी है और जब मैं दिल्ली जाता हूं तो हिंदी भाषा में बातचीत कर सकता हूं और मंत्रियों और अधिकारियों से बातचीत करता हूं। मुझे संवाद करने में एक अलग सहजता मिलती है।”

उन्होंने राज्य में संस्था का केंद्र खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और युवाओं से हिंदी को उचित महत्व देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार स्कूलों और कॉलेजों में स्थानीय भाषा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “पूर्वोतर भाषाओं, संस्कृति और विरासत में समृद्ध है और हमें इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की जरूरत है जो लोगों की पहचान है।’’

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्रीय हिंदी संस्थान का शिलांग केंद्र त्रिपुरा, मिजोरम और मेघालय राज्यों से हिंदी सीखने के इच्छुक विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करेगा।

उन्होंने कहा कि भाषा किसी पर थोपी नहीं जा सकती लेकिन मातृभाषा के अलावा कोई भी भाषा सीखना नुकसानदेह नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भारत जैव विविधता से समृद्ध देश है और इस देश में बोली जाने वाली हर भाषा मेरी मातृभाषा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू