लाइव न्यूज़ :

जानें बिहार की ट्रेनी IPS से पीएम मोदी ने क्यों कहा- टेक्‍सटाइल में धागे जोड़ते हैं, टेरर में धागे खोलते हैं, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: September 4, 2020 14:56 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुकवार को आईपीएस प्रोबेशनर्स से बात की।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों को पीएम मोदी ने ट्रेनिंग प्रक्रिया से लेकर लोकतंत्र और योग तक की महत्‍ता समझाई।पीएम नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को 'सिंघम' बनने से मना किया और कहा कि 'प्रेम का सेतु' जोड़‍िए।पीएम मोदी ने ट्रेनी अधिकारियों को हिदायत दी कि वे फिल्‍में देखकर उसी तरह अपना रौब झाड़ने की कोशिश न करें।

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में युवकों को शुरुआत से ही आतंकवाद की राह पर जाने से रोकने के लिए महिला पुलिस अधिकारियों से वहां की महिलाओं की मदद लेने की अपील की। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान देश में पुलिस का ‘‘मानवीय’’ पक्ष सामने आया है।

एक महिला परीवीक्षाधीन अधिकारी के सवाल का जवाब देते हुए मोदी ने केन्द्र शासित प्रदेश के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे ‘‘प्यारे ’’ लोग हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इन लोगों के साथ बहुत जुड़ा हुआ हूं। वे आपके साथ बेहद प्यार से पेश आते हैं... हमें गलत राह पर जाने वालों को रोकना होगा। महिलाएं ऐसा कर सकती हैं।’’

तनुश्री ने पीएम मोदी को बताया कि वो बिहार से हैं और गांधीनगर से टेक्‍सटाइल डिजाइन में स्‍नातक की डिग्री ली है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि 'आप भी गुजरात में जाकर के आई हैं।' फिर उन्‍होंने पूछा कि 'टेक्‍सटाइल और टेरर... कैसे गुजारा करोगी?' इसपर तनुश्री ने कहा कि उन्‍हें ट्रेनिंग बहुत अच्‍छी मिली है। तब पीएम मोदी ने समझाते हुए कहा, "देखिए टेक्‍सटाइल में धागे जोड़ने होते हैं और टेरर में धागे तोड़ने होते हैं। तो अलग-अलग पहलू के काम करने पड़ेंगे आपको।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ (जम्मू-कश्मीर में) हमारी माएं ऐसा कर सकती हैं....अगर हम शुरू में ही ऐसा करें तो बहुत अच्छा होगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि योग और प्राणायाम तनाव दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद हैं।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों