लाइव न्यूज़ :

विजयन ने मुस्लिम लीग से कहा : अपनी मां-बहन का सम्मान करना सीखिए

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:54 IST

Open in App

कन्नूर (केरल), 12 दिसंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की कड़ी आलोचना की जिसने हाल में एक रैली के दौरान उनकी सरकार के वक्फ बोर्ड नीति के विरोध में उनके परिवार को निशाना बनाया था। उन्होंने पार्टी के नेतृत्व से कहा कि किसी की भी मां-बहन का सम्मान करना सीखें।

रैली में कथित तौर पर ‘‘असभ्य’’ नारे और टिप्पणियों के लिए मुस्लिम लीग पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कार सीखने की शुरुआत परिवार से होती है। मुस्लिम लीग की रैली में लगाए गए नारों पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री ने जानना चाहा कि उन्होंने वक्फ बोर्ड के मुद्दे में उनके दिवंगत पिता को क्यों घसीटा। रैली के दौरान कहा गया था कि विजयन के दिवंगत पिता मुंदायिल कोरान ताड़ी निकालते थे और केरल उन्हें दहेज में नहीं मिला है।

विजयन ने कहा, ‘‘मैं नहीं समझ पाया कि आपने वक्फ बोर्ड के मुद्दे में मेरे गरीब पिता को क्यों घसीटा, जिनका निधन तब हो गया था जब मैं उच्च विद्यालय में पढ़ता था। उन्होंने आपका क्या बिगाड़ा? क्या ताड़ी निकालना उनके लिए गलत था? मैंने हमेशा कहा है कि मुझे गर्व है कि मैं ताड़ी निकालने वाले का बेटा हूं।’’

वह यहां कन्नूर जिला सम्मेलन के तहत आयोजित माकपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने मुस्लिम लीग के एक नेता द्वारा पीडब्ल्यूडी मंत्री पी. ए. मुहम्मद रियास की विजयन की बेटी वीणा से शादी पर की गई अभद्र टिप्पणी की भी आलोचना की।

विजयन ने कहा, ‘‘आपको जानना चाहिए कि कैसे अपनी मां-बहन का सम्मान किया जाता है। संस्कार की शुरुआत परिवार से होनी चाहिए।’’

कोझिकोड में बृहस्पतिवार को मुस्लिम लीग द्वारा आयोजित रैली में पार्टी के राज्य सचिव अब्दुरहमान कल्लायी ने लीग के कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे खुलकर कहें कि रियास की पिछले वर्ष वीणा से शादी ‘‘अवैध’’ है। बाद में उन्होंने बिना शर्त माफी मांग ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे