लाइव न्यूज़ :

लिएंडर पेस, नफीसा अली तृणमूल कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: October 29, 2021 17:12 IST

Open in App

पणजी, 29 अक्टूबर दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और अभिनेत्री नफीसा अली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में यहां शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पेस (48) का स्वागत करते हुए ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता के साथ हुई मुलाकात को याद किया जब वह किशोर थे। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं पहली बार उनसे मिली तो मैं देश की खेल मंत्री थी। टीएमसी में मुझे अपना छोटा और प्यारा भाई मिला है।’’

पेस ने पत्रकारों से कहा कि टेनिस से संन्यास लेने के बाद वह देश में कुछ करने के लिए राजनीति के जरिए लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह बनर्जी से तब मिले थे जब वह 14 साल के थे और वह खेल मंत्री थी।

उन्होंने कहा, ‘‘वह काफी प्रेरित करने वाली और सहयोग करने वाली थीं। इसने मुझे एक युवा लड़के के तौर पर इस खेल को अपनाने में सक्षम बनाया। देश के लिए खेलते हुए पिछले 30 वर्षों में मैंने दुनिया घूमी। मैंने टेनिस से संन्यास ले लिया और मैं शक्तिशाली युवा महिला (बनर्जी) के मार्गदर्शन में काम करना चाहूंगा।’’

पेस ने 1996 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था और उनकी गिनती दुनिया में टेनिस के बेहतरीन युगल खिलाड़ियों में होती हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों की जिंदगियों में बदलाव लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दीदी अपनी जुबान की पक्की हैं। वह सच्ची चैम्पियन हैं।’’

1976 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली और मिस इंटरनेशनल में दूसरी उप विजेता रही नफीसा अली ने बनर्जी के खिलाफ दक्षिण कोलकाता से 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ा था।

गोवा की उद्यमी मृणालिनी देशप्रभु भी टीएमसी के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र