लाइव न्यूज़ :

मोटे अनाज को लोकप्रिय बनाने का नेतृत्व करना भारत के लिए सम्मान की बात : मोदी

By भाषा | Updated: March 4, 2021 14:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोटे अनाजों को लोकप्रिय बनाने के मामले में दुनिया का नेतृत्व करना भारत के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इसके उपयोग से न सिर्फ पोषण बल्कि खाद्य सुरक्षा और किसानों के कल्याण को भी बल मिलता है।

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा भारत की ओर से पेश एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिए जाने के संदर्भ में आया, जिसके तहत 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ घोषित किया गया है। इस प्रस्ताव का 70 से अधिक देशों ने समर्थन किया।

मोटे अनाज वर्ष को ‘अंतरराष्ट्रीय बाजरा-ज्‍वार’ दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोटे अनाजों को लोकप्रिय बनाने के लिए अग्रिम मोर्चे पर जुटा भारत सम्मानित महसूस कर रहा है। मोटे अनाजों के उपभोग से पोषण के अलावा खाद्य सुरक्षा और किसानों के कल्याण को भी बल मिलता है। यह कृषि वैज्ञानिकों और स्टार्ट-अप समुदाय के लिए शोध और नवोन्मेष के द्वार भी खोलता है।’’

उन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन करने वाले देशों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सभी प्रतिनिधियों को नाश्ता के रूप में प्रसिद्ध मुरुक्कू पेश किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसा अल्पाहार जिसे मैं भी बहुत पसंद करता हूं और आप सभी से आग्रह करता हूं कि इसे एक बार जरूर आजमाएं।’’

मोटे अनाजों में ज्‍वार, बाजरा और रागी आते हैं और इन्‍हें पौष्टिक अनाज माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच