लाइव न्यूज़ :

भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अबतक 23 रैलियां की

By भाषा | Updated: April 3, 2021 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 23 रैलियां कर चुके हैं। इनमें से 10 रैलियां तो चार राज्यों में उन्होंने पिछले तीन दिनों में संबोधित की हैं। इनमें शनिवार का दिन भी शामिल है।

भाजपा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करने और असम में सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है और ये दोनों ही राज्य मोदी के प्रचार अभियान के केंद्र में हैं।

उन्होंने केरल, तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में भी रैलियां संबोधित की हैं।

प्रधानमंत्री ने दो दिनों के लिए बांग्लादेश की यात्रा की थी और वहां कई कायक्रमों में हिस्सा लिया था। बनर्जी ने यह कहते हुए मोदी की आलोचना की थी कि पश्चिम बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर ये कार्यक्रम किये गये। हालांकि भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की अगुवाई करने के साथ साथ मोदी देश में कोरोना वायरस एवं टीकाकरण की की स्थिति पर भी नजर बनाये हुए हैं।

पुडुचेरी और तीन राज्यों में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव मतदान संपन्न हो जाएगा जबकि पश्चिम बंगाल में उसके बाद भी कई चरण में मतदान होगा। ऐसे में पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों एवं सप्ताहों में मोदी द्वारा कई और जनसभाओं को संबोधित करने की संभावना है क्योंकि भाजपा वहां सत्ता पर काबिज होने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

पश्चिम बंगाल में छह अप्रैल के बाद भी पांच और चरणों में मतदान होगा। यहां अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

इन सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश में मतों की गणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos