लाइव न्यूज़ :

जो नेता लोकतांत्रिक मूल्यों में भरोसा करते हैं उन्हें कांग्रेस के तहत एकजुट होना चाहिए : थोराट

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:00 IST

Open in App

मुंबई, 12 सितंबर महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट ने रविवार को कहा कि जो नेता संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों में भरोसा करते हैं, उन्हें कांग्रेस के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणी करने के बजाय इसके तहत एकजुट होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार की उस टिप्पणी से सहमत नहीं है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की सबसे पुरानी (कांग्रेस) पार्टी उस ‘जमींदार’ की तरह है, जिसने अपना जमीन खो दिया है। थोराट ने कहा कि कांग्रेस ने कभी ‘जमींदारी’ नहीं की है।

पवार की टिप्पणी का संदर्भ देते हुए थोराट ने कहा, ‘‘कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि देश के संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।’’

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी करने के बजाय प्रगतिशील विचारधारा वाले नेताओं को देश बचाने के लिए उसके तहत एकजुट होना चाहिए।

थोराट ने कहा,‘‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर ‘फीनिक्स’ की तरह बढ़ेगी और इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि फीनिक्स एक अमर पक्षी है जो यूनानी पौराणिक कथा से संबद्ध है। यह पक्षी अपने पूर्वजों की राख से फिर से जन्म ले लेता है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस राष्ट्र की अवधारणा है और गरीबों, वंचितों और दबे-कुचले लोगों की आवाज है। पार्टी ने राष्ट्र के विकास में योगदान दिया है और उसे विश्व की शक्ति के तौर पर उभरने में मदद की है।’’

थोराट ने भाजपा पर पैसे के बल पर कांग्रेस की छवि धूमिल करने, उसकी सरकारों को सत्ता से बेदखल करने व समाज में नफरत फैलाकर चुनाव जीतने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि अगर कोई व्यक्ति या संगठन जो लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों में विश्वास करता है और देश को विभाजन, महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय संपत्तियों की बिक्री से बचाना चाहता है, तो उसे कांग्रेस से हाथ मिलाना चाहिए क्योंकि वही एकमात्र विकल्प है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की आलोचना करने के बजाय सभी को कांग्रेस के झंडे के तले आना चाहिए।’’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की शिवसेना नीत महाविकास आघाडी सरकार में कांग्रेस, राकांपा के साथ एक साझेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया