लाइव न्यूज़ :

अगले नेतृत्व के बारे में सार्वजनिक बयान नहीं दें नेता : कर्नाटक कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 8, 2020 20:03 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ नवंबर कर्नाटक कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से प्रदेश में पार्टी के भविष्य के नेतृत्व के बारे में सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी करने से बचने का आग्रह किया है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर, सरकार का मुखिया कौन होगा इस बारे में पार्टी नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर अलग बयान दिये हैं इसके बाद समिति ने पार्टी नेताओं को यह सलाह दी है ।

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सार्वजनिक तौर पर हुयी इस तरह की बयानबाजी पर चिंता जाहिर करते हुये समिति ने यह सुझाव दिया है कि इस मामले को उस समय के लिये छोड़ दें जब नेतृत्व का सवाल सामने आयेगा ।

हाल ही में कुछ नेताओं ने बयान जारी कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया को, पार्टी के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार करार दिया था ।

मौजूदा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकाल 2023 में समाप्त हो रहा है ।

समिति के अध्यक्ष के रहमान खान ने बयान जारी कर कहा, ''पांच नवंबर को केपीसीसी अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की बैठक हुयी । कांग्रेस विधायक दल के भविष्य के नेता के सवाल पर पार्टी नेताओं के अलग अलग विचार का समिति ने चिंता के साथ उल्लेख किया ।''

उन्होंने कहा कि समिति ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों, नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी की एकता के लिये सार्वजनिक तौर पर ऐसी बयानबाजी करने से बचने का आग्रह किया है।

खान ने कहा, ''यह बेहतर होगा कि पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी को संगठित करने में स्वयं को व्यस्त रखें और अपने प्रदेश के हित में पार्टी को सत्ता में लाने के उद्देश्य से काम करें।

पूर्व मंत्री एवं विधायक बी जेड जमीर अहमद खान ने हाल ही में कहा था कि पार्टी अगर सत्ता में आती है तो सिद्धरमैया एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे जबकि राज्य सभा सदस्य जी सी चंद्रशेखर, विधायक सौम्या रेड्डी तथा हनुमंतार्यप्पा समेत अन्य पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो शिवकुमार शीर्ष पद पर आसीन होंगे ।

इस बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा, ''पहले हमारी पार्टी को सत्ता में आना चाहिये । इसके बाद पार्टी आलाकमान एवं विधायक मिल कर यह निर्णय करेंगे कि किसे मुख्यमंत्री होना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह