लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान नेताओं को प्रत्यक्ष समारोह नहीं आयोजित करना चाहिए : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:49 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई महाराष्ट्र में लागू लॉकडाउन का पालन नहीं करने के लिए राजनीतिज्ञों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ ने बुधवार को कहा कि किसी भी नेता या मंत्री को प्रत्यक्ष तरीके से कार्यक्रम या समारोह का आयोजन नहीं करना चाहिए।

कोविड-19 संबंधी मुद्दों का स्वत: संज्ञान लेते हुए न्यायमूर्ति आर वी घूगे और न्यायमूर्ति बी यू देबदवार की पीठ ने कहा कि किसी भी नेता या मंत्री को प्रत्यक्ष तरीके से समारोह या कार्यक्रम का आयोजन नहीं करना चाहिए।

पीठ को एक अधिवक्ता ने सूचित किया कि शिवसेना के नेता और राज्य के कैबिनेट मंत्री संदीपन भुमरे ने ऐसे कार्यक्रमों में शिरकत की जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

अदालत ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने नेताओं से अपील की है कि उन्हें ऐसे कार्यक्रम आयोजित नहीं करने चाहिए लेकिन इसके बावजूद ऐसा हो रहा है और लगता है कि नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। क्या नेता-पुलिस के बीच कोई साठगांठ है।’’

पीठ ने सवाल किया कि कोविड-19 संबंधी मुद्दों पर अदालत द्वारा जारी आदेश और लॉकडाउन की पाबंदी केवल गरीबों के लिए है और क्या नेता कानून से ऊपर हैं।

अदालत ने कहा, ‘‘हम इस चरण में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं लेकिन हम इस तथ्य पर आंख नहीं मूद सकते कि ऐसे कार्यक्रम और उपस्थिति को लेकर मंत्री की सहमति थी। कार्यक्रम की तस्वीरों से साफ पता चलता है कि भुमरे ने मास्क उन्हें ठीक से नहीं लगाया था।’’

अदालत ने कहा कि वह 13 मई को मामले पर आगे सुनवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान