लाइव न्यूज़ :

मोदी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी के. कामराज को श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: July 15, 2021 22:02 IST

Open in App

चेन्नई, 15 जुलाई तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता के. कामराज की बृहस्पतिवार को 119वीं जन्म जयंती मनाई गयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने के. कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र के विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महान के. कामराज को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। उन्होंने राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को लेकर उनके प्रयास भारत के लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं।’’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अपने कैबिनेट सहयोगियों, सांसदों और विधायकों के साथ यहां अन्ना सलाई पर के कामराज की प्रतिमा के नीचे रखे उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की।

तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के एस अलागिरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तेनामपेट स्थित कामराज आरंगम से टी नगर स्थित उनके स्मारक तक एक रैली निकाली और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं पनीरसेल्वम, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कारू नागराजन के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने कामराज को उनके स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी रहे के कामराज (1903- 1975) एक समय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी रहे थे। उनकी जयंती को राज्य में प्रति वर्ष शैक्षणिक विकास दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे