लाइव न्यूज़ :

पिछली सरकारों के नेता सत्ता को जेब में डाल कर चलते थे जबकि हमने उसे जनता को सौंपीः खट्टर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 17:27 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सफीदों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बचन सिंह आर्य की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार जनता ने पहले ही साफ कर दिया है कि आगामी सरकार भाजपा की होगी। उन्होंने कहा कि 2014 में हरियाणा प्रदेश में पहली बार बहुमत से भाजपा की सरकार बनी थी। तब हरियाणा की जनता भ्रष्टाचार और भय की भावना से त्रस्त थी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछली सरकारों के नेता सत्ता को जेब में डाल कर चलते थे जिससे आमजन को बहुत पीड़ा होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने खुद 1980 से 2014 तक इन सब व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष देखा था

हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछली सरकारों के नेता सत्ता को जेब में डाल कर चलते थे जबकि हमने उसे जनता को सौंपी।

खट्टर ने सफीदों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बचन सिंह आर्य की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार जनता ने पहले ही साफ कर दिया है कि आगामी सरकार भाजपा की होगी। उन्होंने कहा कि 2014 में हरियाणा प्रदेश में पहली बार बहुमत से भाजपा की सरकार बनी थी। तब हरियाणा की जनता भ्रष्टाचार और भय की भावना से त्रस्त थी।

पिछली सरकारों के नेता सत्ता को जेब में डाल कर चलते थे जिससे आमजन को बहुत पीड़ा होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने खुद 1980 से 2014 तक इन सब व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष देखा था। तभी मैंने सोच लिया था कि प्रदेश में जो राजनीति चल रही है उसके मायने बदलने हैं और सबको लाभ पहुंचाना है। इस भय और भ्रष्टाचार के साम्राज्य को समाप्त करना है।’’

उन्होंने कहा कि पहले परिवारवाद की राजनीति होती थी जबकि भाजपा ने हरियाणा की ढाई करोड़ जनता को अपना परिवार समझा है। पहले लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर चंडीगढ़ दौड़ते थे, लेकिन उन्होंने इसे बंद करवाया और सीएम विंडो बनाया। यहां समस्या को लोड कर दो, तय समय में समस्या का हल हो जाता है।

उसका असर हुआ कि साढ़े पांच लाख से अधिक समस्याओं का निदान किया गया। उन्होंने कहा कि पहले नौकरियां, बदलियां और सीएलयू के लिए भ्रष्टाचार का आलम था। पहले नौकरियां तीन जे को देखकर देते थे, जिला, जाति या फिर झौला। सत्ता संभालते ही भाजपा ने तीनों जे को जोड़ कर जोहड़ में डाल दिया।

पढ़े लिखे नौजवानों को मैरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। शिक्षा क्षेत्र में सरकार ने बहुत काम किए हैं वहीं कौशल विकास को लेकर भी नीति बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता भाजपा के लिए सबसे पहले है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बन गई है।

कांग्रेस में तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को कोई तैयार नहीं है। तीन माह तक ढूंढते रहे लेकिन कोई नहीं मिला। आखिर में सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां