लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक दलों के नेताओं को मिली लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत

By भाषा | Updated: October 6, 2021 14:15 IST

Open in App

लखनऊ, छह अक्टूबर उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में पीड़ित परिवारों से मुलाकात के लिए जाने की सशर्त अनुमति दे दी है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया "लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया था, मगर अब वहां पर लोगों को पांच-पांच के समूह में जाने की अनुमति दे दी गई है। जो भी व्यक्ति जाना चाहें वहां जा सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शांति व्यवस्था हर हालत में बनाए रखने का है और उसकी मंशा किसी के आवागमन को बाधित करने की नहीं थी जो भी प्रतिबंध लगाए गए थे वे लखीमपुर खीरी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही थे।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पांच नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दी थी।

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कांग्रेस के पांच नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी गई है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इससे पहले राहुल की अगुवाई में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति नहीं दी थी।

सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने के लिए लखीमपुर खीरी नहीं जाने दिया जाएगा।

वाद्रा को लखीमपुर खीरी में गत रविवार को हुई हिंसा के मामले में वहां जाते वक्त सोमवार को रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए