लाइव न्यूज़ :

कई दलों के नेता भाजपा में हुए शामिल

By भाषा | Updated: December 24, 2021 14:04 IST

Open in App

लखनऊ, 24 दिसंबर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कई दलों के नेता शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि शुक्रवार सुबह भाजपा मुख्यालय में 'भाजपा सदस्यता ग्रहण समिति' के अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी ने विभिन्न दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

दुबे के अनुसार कांग्रेस नेता एवं प्रदेश के पूर्व पर्यावरण मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी (प्रयागराज), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत (झांसी), भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी गुरबचन लाल, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुनि देव शर्मा (बिजनौर), बसपा के वीर सिंह प्रजापति (बुलंदशहर), समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्‍थापक सदस्‍य कुंवर बलवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद गनेशी लाल चौधरी की पुत्रवधू व केंद्रीय विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सावित्री देवी (सीतापुर) ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि दूसरे दलों को छोड़कर आने वाले नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की राष्‍ट्रवादी नीतियों तथा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्‍वास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा