लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई दलों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल

By भाषा | Updated: October 1, 2021 15:19 IST

Open in App

लखनऊ, एक अक्टूबर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश के तहत प्रदेश के दौरा कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद पार्टी से नेताओं का जाना रुक नहीं रहा और इसी कड़ी में नया नाम है पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष गयादीन अनुरागी का जिन्होंने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

अनुरागी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए।

सपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर, राठ (हमीरपुर) के पूर्व विधायक अनुरागी ने कहा कि वह कांग्रेस में सहज महसूस नहीं कर रहे थे, क्योंकि वहां उनकी बात नहीं सुनी गई थी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को राज्य का पांच दिवसीय दौरा पूरा किया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यादव की मौजूदगी में जन परिवर्तन दल के अध्यक्ष जेपी धनगढ़ ने सपा में अपनी पार्टी के विलय की घोषणा की।

सपा में शामिल होने वालों में दलित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारतीय, बलरामपुर के पूर्व सांसद और तीन बार के विधायक रिजवान जहीर, पूर्व विधायक आरपी कुशवाहा, विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह ने भी सपा को समर्थन देने का ऐलान किया । किन्नर महासभा के किन्नरों ने भी शुक्रवार को पार्टी का दामन थाम लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता