लाइव न्यूज़ :

बसपा समेत कई दलों के नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

By भाषा | Updated: December 3, 2021 19:09 IST

Open in App

लखनऊ, तीन दिसंबर उत्तर प्रदेश के देवरिया, बाराबंकी और सीतापुर जिले के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत विभिन्न दलों के कई नेताओं ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता संजय सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश मामलों की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के कई नेता आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस में शामिल हो गए।

प्रवक्ता ने बयान में कहा कि जनपद देवरिया के हिन्दू युवा वाहिनी के नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चौरसिया, बसपा के जिला प्रभारी आनंद प्रकाश भारती, बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिप्रसाद, मछुआरा समिति के नेता पारसनाथ निषाद, बसपा नेता राजेश कुमार मौर्य और समाजवादी पार्टी के नेता अख्तर हुसैन समेत कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने बताया कि सीतापुर और बाराबंकी जिलों से संबंधित ग्राम प्रधान सुरेश चंद चौहान, दिनेश निषाद, कैलाश चौहान, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी पवन चौहान आदि नेताओं के साथ आए उनके समर्थक कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 में राज्य विधासभा का चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे