लाइव न्यूज़ :

विभिन्न दलों ने नेताओं ने दिवंगत नेता वीरेंद्र कुमार के साथ अपनी यादें साझा कीं

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई विभिन्न दलों के सांसदों ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक नेता और लेखक पी वीरेंद्र कुमार की 85 जयंती पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उनसे जुड़ी अपनी सुनहरी यादें साझा कीं।

प्रमुख मलयाल दैनिक मातृभूमि के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र कुमार का 28 मई, 2020 को निधन हो गया था।

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन, कांग्रेस नेता शशि थरूर एवं के सी वेणुगोपाल, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन, माकपा के इलामराम करीम और भाकपा के बिनय विश्वम ने वीरेंद्र कुमार के साथ जुड़े अपने अनुभव साझा किये।

वीरेंद्र कुमार के बेटे और राज्यसभा सदस्य एम वी श्रेयाम्स कुमार ने भी इस कार्यक्रम में अपनी बात रखी। कार्यक्रम का आयोजन एम पी वीरेंद्र स्मारक समिति ने किया था। श्रेयाम्स कुमार पीटीआई के निदेशक मंडल के सदस्य भी हैं।

मुरलीधरन ने कहा कि बतौर राजनीतिक नेता वीरेंद्र कुमार ने सदैव अपने विचार लोगों के सामने रखे लेकिन उनके विचारों का उनकी लेखनी या मातृभूमि में उनके नेतृत्व पर कोई प्रभाव नहीं नजर नहीं आया।

शशि थरूर ने कहा कि वीरेंद्र कुमार का चला जाना ‘ एक दौर का अंत’ है और यह कि उन्होंने सैद्धांतिक राजनीति की। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उनके जैसा व्यक्ति आसानी से नहीं मिलता है।’’

करीम ने कहा कि वह आखिर तक समाजवादी बने रहे। प्रेमचंद्रन ने कहा कि वह विभिन्न पहलुओं से शानदार शख्स थे और भले ही किसी भी दल में वह रहे हों लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत संबंध बनाये रखा।

वीरेंद्र कुमार लेखक और पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। वह पीटीआई के निदेशक मंडल के सदस्य भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान