लाइव न्यूज़ :

चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर देश के तमाम नेताओं ने की ISRO की सराहना, जानें किसने क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 23, 2023 19:40 IST

देश के कई दिग्गज नेताओं में चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर इसरो के सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को बधाई दी और उनकी सराहना की।

Open in App
ठळक मुद्देभारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में भी शामिल हो गया है।चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नई इबारत रची।

नई दिल्ली: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान' से लैस लैंडर मोड्यूल (एलएम) की सॉफ्ट लैंडिंग कराने में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को सफलता हासिल कर ली है। इस बीच देश के कई दिग्गज नेताओं में चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर इसरो के सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को बधाई दी और उनकी सराहना की।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान' से लैस एलएम की सॉफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

यही नहीं, भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में भी शामिल हो गया है। इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नई इबारत रची। 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर लिखा, "मानवता के लिए एक और बड़ी छलांग! चंद्रयान की विजयी लैंडिंग मानवीय सरलता और अन्वेषण भावना का प्रमाण है। इस अविश्वसनीय उपलब्धि के पीछे के प्रतिभाशाली दिमागों को बधाई।" वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "140 करोड़ भारतीयों को बधाई।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "चंद्रयान-3 की जय! इसकी शानदार सफलता की जय हो!! इसरो की जय हो। चंद्रमा पर सफलतापूर्वक एक अन्वेषण मिशन भेजने में हमारे देश की शानदार उपलब्धि की सराहना करें!! हमारे वैज्ञानिकों ने देश की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति की गवाही दी है। भारत अब अंतरिक्ष की सुपर लीग में है। अभियान के सभी गौरवान्वित वास्तुकारों और हितधारकों को हार्दिक बधाई। आइए हम इस गौरवशाली क्षण का जश्न मनाएं और ज्ञान और अनुप्रयोगों के अग्रणी क्षेत्रों में भारत की और प्रगति के लिए प्रार्थना करें।"

आप नेता राघव चड्ढा ने लिखा, "हम चाँद पर हैं! चंद्रयान 3 चंद्रमा की दक्षिणी सीमा पर हमारी पहचान अंकित करता है, एक बेजोड़ विजय। यह उपलब्धि इसरो की अदम्य भावना का प्रमाण है, उनकी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत हर भारतीय का दिल गर्व से चौड़ा कर देती है। यह ऐतिहासिक छलांग सितारों को निशाना बनाने के लिए एक स्पष्ट आह्वान है और एक शानदार अनुस्मारक के रूप में कार्य करती है: आकाश सीमा नहीं है, यह हमारा लॉन्चपैड है। चांद से लेकर उससे भी आगे तक, वंदे मातरम्।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, "चंद्रयान 3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता है। 140 करोड़ आकांक्षाओं वाले उत्साहित राष्ट्र ने आज अपने छह दशक लंबे अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक और उपलब्धि देखी।"

वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "1962 में शुरू हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने आज चंद्रयान 3 के रूप में एक नई ऊंचाई तय की। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की इस गौरवशाली यात्रा पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। यह सभी देशवासियों के लिए खुशी का क्षण है। सभी वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ। जय हिन्द। जय भारत।"

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "मिशन चंद्रयान 3 की सफलता पर टीम इसरो को बधाई। अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियां अब अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छू रही हैं। देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है जिन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता, कड़ी मेहनत और लगन से इस मिशन को सफल बनाया।"

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, "चांद पर भारत। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई। एक बड़ी उपलब्धि जिसने भारत को चंद्रमा की सतह पर विजय प्राप्त करने वाला चौथा देश बना दिया है। पूरी टीम को उनके अथक प्रयासों और नवप्रवर्तन के लिए बधाई। भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए एक बड़ी छलांग।"

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, "यह ऐतिहासिक है। देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम सबके लिए गर्व की बात है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी देशवासियों, इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियर और कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई। भारत माता की जय।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की सराहना की और कहा कि इसी के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना लैंडर उतारने वाला पहला देश बन गया है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "जब दुनिया चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में भारत के युग की पटकथा लिखते हुए देख रही है, मैं इस मिशन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए इसरो और हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।" 

उन्होंने कहा, "यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल भारतीय प्रतिभा की शक्ति का प्रमाण है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना के अनुसार अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक वैश्विक नेता के रूप में उभरने के लिए अमृत काल के माध्यम से भारत की यात्रा का भी शुभारंभ है।" 

शाह ने ये भी कहा, "नया अंतरिक्ष सफर भारत की खगोलीय महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है और यह इसे अंतरिक्ष परियोजनाओं के लिए दुनिया के लॉन्चपैड के रूप में स्थापित करता है। भारतीय कंपनियों के लिए अंतरिक्ष का प्रवेश द्वार खुलने से हमारे युवाओं के लिए रोजगार के ढेरों अवसर पैदा होंगे।"

टॅग्स :चंद्रयान-3इसरोमल्लिकार्जुन खड़गेममता बनर्जीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव