लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में बिहारियों की हुई पिटाई पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने की विधानसभा से एक प्रतिनिधिमंडल से जांच कराने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2023 17:26 IST

विजय सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष को बोलने नहीं दे रहे हैं। जबकि तमिलनाडु सरकार और बिहार सरकार मामले में लीपापोती कर सच्चाई छुपा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में बिहारियों की हुई पिटाई पर बिहार की सियासत गरमाईनेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर लगाए आरोपकहा- बिहार सरकार मामले में लीपापोती कर सच्चाई छुपा रही है

पटना: तमिलनाडु में बिहारियों की हुई पिटाई के मुद्दे पर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही की शुरुआत होते ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के साथ ही भाजपा के सदस्य हंगामा करने लगे। इसके बाद सदन से वॉकआउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की हत्या हो रही है। लेकिन तमिलनाडु पुलिस झूठ बोल रही है कि इस तरह की घटना नहीं हुई।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव घटना के समय तमिलनाडु में थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के जन्मदिन में केक कटवा रहे थे। वह मृतकों के परिजनों से नहीं मिले। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तेजस्वी मीडिया को झूठा साबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की मांग है कि बिहार विधानसभा से एक प्रतिनिधिमंडल को तमिलनाडु भेजा जाए ताकी सच आ पाए। सदन में हम लोग घटना पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन बिहार सरकार यह नहीं चाहती।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि  विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष को बोलने नहीं दे रहे हैं। जबकि तमिलनाडु सरकार और बिहार सरकार मामले में लीपापोती कर सच्चाई छुपा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने मोबाइल से ऑडियो सुनाया और कहा कि यह पीड़ितों की आवाज है। यह लोग बिहार आना चाहते हैं। यह लोग तमिलनाडु में रेलवे स्टेशन पर हैं, लेकिन ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा है। वहीं भाजपा के एक विधायक ने कहा कि अगर नीतीश- तेजस्वी की सरकार कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजती है तो यह संभव है कि भाजपा अपना प्रतिनिधिमंडल बनाकर तमिलनाडु भेजेगी और वहां जांच पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेगी ताकि बिहारियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किया जा सके। 

टॅग्स :बिहारBJPतमिलनाडुनीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं