लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता निलंबित, सिरसा को मार्शलों के जरिए निकाला गया बाहर

By भाषा | Updated: August 24, 2019 05:32 IST

शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही भाजपा विधायकों ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के लिए देशवासियों का शुक्रिया करने के लिए एक प्रस्ताव पेश करने की मांग उठाई।

Open in App

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने अपने निर्देशों का “उल्लंघन” करने के लिए नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को सदन के मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया। इसके अलावा अध्यक्ष ने भाजपा के अन्य विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा को भी मार्शलों के जरिए बाहर कर दिया जिसके बाद पार्टी के शेष विधायकों -ओ पी शर्मा और जगदीश प्रधान ने सदन से बहिर्गमन किया।

भाजपा विधायकों ने बाद में दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय के बाहर धरना दिया। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही भाजपा विधायकों ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के लिए देशवासियों का शुक्रिया करने के लिए एक प्रस्ताव पेश करने की मांग उठाई।

अध्यक्ष ने कहा कि वह इसकी अनुमति नहीं दे सकते क्योंकि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है और सदन में “चर्चा का विषय नहीं है।” साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही इस कदम के लिए केंद्र को बधाई दे चुके हैं। हालांकि भाजपा विधायकों ने अपनी मांग उठाना जारी रखा और अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए और अध्यक्ष के साथ बहस करने लगे जिन्होंने मार्शलों को सिरसा को बाहर करने का निर्देश दिया।

उन्होंने गुप्ता को भी मार्शल बुलाकर बाहर करने का आदेश दिया और नेता प्रतिपक्ष के बहस जारी रखने के बाद गोयल ने उन्हें मौजूदा सत्र के शेष दिनों के लिए निलंबित कर दिया। यह सत्र 26 अगस्त को समाप्त होना है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि विधायकों ने लोक हित से जुड़े महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने से सदन का ध्यान भंग करने की कोशिश की। सिसोदिया ने गुप्ता द्वारा इस्तेमाल की गई “भाषा” को लेकर भी अध्यक्ष से शिकायत की। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है