लाइव न्यूज़ :

बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया महाठग

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2022 15:20 IST

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इतने वर्षों से मांझी जी को समझाते-समझाते मुख्यमंत्री बनाये, फिर गर्दन पर हाथ रखकर बाहर कर दिए। वह समझाते नहीं हैं, वे बड़े ठग हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश कुमार पर लगाया लोगों को ठगने का आरोपउन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को अहंकार त्यागने की दी सलाहराज्य सरकार के शराबबंदी कानून पर उन्होंने सवाल उठाए

पटना:बिहार में नीतीश सरकार के द्वारा शराबबंदी कानून लागू किए जाने के बावजूद हर जगह शराब मिल रही है। इसके साथ ही जहरीली शराब से लोगों की मौत भी हो रही है। ऐसे में शराबबंदी कानून के मुद्दे पर विपक्ष लगातार हमलावर है। शराबबंदी कानून पर न सिर्फ विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष की तरफ से भी नीतीश कुमार पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुजरात मॉडल लागू करने की मांग के बाद सियासत तेज हो गई है। इसके बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महाठग कहा है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इतने वर्षों से मांझी जी को समझाते-समझाते मुख्यमंत्री बनाये, फिर गर्दन पर हाथ रखकर बाहर कर दिए। वह समझाते नहीं हैं, वे बड़े ठग हैं। लोगों को ठगते हैं। वे समस्या का समाधान नहीं करते हैं। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने अहंकार को छोड़ दें, सारे समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्हें व्यवहारिकता को स्वीकारना चाहिए। विजय सिन्हा ने कहा कि मैं तो हमेशा नशाबंदी के पक्ष में रहा हूं। सदन के अंदर पहले भी विपक्ष में थे और आज भी हूं। नशाबंदी हो लेकिन नशाबंदी के नाम पर गरीबों को प्रताड़ित नही किया जाए। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का तंत्र फेल है। अगर जेल भेजना हो तो शराबबंदी के नाम पर जो कमाई कर रहा है उसे जेल भेजिए। शराबबंदी के नाम पर नई कमाई का रास्ता क्यों बना रहे हैं? गरीबों को जेल भेजने का काम महापाप है। सरकार को यह सोचना चाहिए की उनकी पुलिस महकमा क्या रही है? यह तो उनकी नाकामी है। हमारा कहना यह है कि पूर्ण नशाबंदी के लिए अपने आप को सजग करना होता है, नियत साफ़ रखना होता है। लेकिन, आप तो अवैध शराब का कोरोबार करने वाले को अपना प्रत्याशी बनाते हैं। जो गरीब परिवार के लोग गलती से शराब पी लेते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है। अब यह साफ है कि मुख्यमंत्री का नियत साफ नहीं है, इसी कारण यह गड़बड़ हो रहा है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ शामिल लोग ही यह मान रहे हैं कि शराबबंदी फेल हैं, तो फिर झूठा नाटक क्यों कर रहे हैं? आज वाइट जहर राज्य के समूचा नौजवानों के बीच जा रहा है। लेकिन इनको तो शराबबंदी के नाम पर अपराधियों का एक गिरोह खड़ा करना है। 

उन्होंने नियुक्ति पत्र मामले को लेकर कहा कि यह एक छलावा है। यह सरकारी नौकरी जन हमलोग साथ थे तभी निकली थी। ये लोग सभी का नियुक्ति पत्र रोक कर रखे थे और आज यह बांट रहे हैं। इसके मन में हमेशा से छल रहा है। लेकिन, हमलोग भी जल्दी ही इनका सारा पोल खोलेंगे और बताएँगे ये लोग किस तरह बिहार कि जनता को ठग रहे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया