लाइव न्यूज़ :

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की

By भाषा | Updated: September 20, 2021 00:13 IST

Open in App

रांची, 19 सितंबर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को यहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करने बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल सहयोगी और झारखंड सरकार में राजद के एकमात्र मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ यहां मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव भाई से आवास में मुलाकात हुई।’’

दो दिनों के झारखंड दौरे पर यहां शुक्रवार शाम को पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले दो दिनों में पार्टी की अनेक संगठनात्मक बैठकें भी कीं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी तेजस्वी यादव से मुलाकात की और इस दौरान झारखंड में संगठन, जनहित के मुद्दों और गठबंधन की मजबूती के संदर्भ में चर्चा की। तेजस्वी यादव ने ठाकुर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं।

इससे पूर्व यहां पहुंचने पर शनिवार को तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा था कि रांची पहुंचने पर भगवान बिरसा मुंडा और जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। झारखंड संघर्षों की भूमि है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां के खनिज और संसाधनों से देश आगे बढ़ता है। जितना झारखंड देश को देता है उतना केंद्र सरकार झारखंड को वापस नहीं लौटाती। हमें बिहार और झारखंड को देश में अव्वल प्रदेश बनाना है। जब तक पुराना बिहार यानि बिहार, झारखंड व ओडिशा आगे नहीं बढ़ेगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत अधिक खबरें

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे

भारतमुकदमों की अंबार से दबी बिहार की अदालतें, 36 लाख से अधिक लंबित मुकदमों के कारण समय पर नहीं मिल पा रहा है लोगों को न्याय

भारतजन संस्कृतिक मंचः 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती, 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन