लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: लीड स्कूल की पहल, घर से पढ़ाई के लिए ‘लीड स्कूल एट होम’ शुरू, जानें कैसे चल रहा है ऑनलाइन लाइव स्कूल

By भाषा | Updated: March 16, 2020 21:03 IST

Open in App

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते विभिन्न राज्यों में स्कूलों को बंद करने के आदेश के बीच शिक्षा क्षेत्र की प्रौद्योगिकी कंपनी लीड स्कूल ने बच्चों के लिए घर से पढ़ाई की ‘लीड स्कूल एट होम’ सेवा शुरू की है। यह एक ऑनलाइन लाइव स्कूल सुविधा है जो बच्चों को घर पर पढ़ाई जारी रखने में मदद करती है। कंपनी का दावा है कि इससे आने वाले दिनों में तीन लाख से अधिक विद्यार्थी लाभांवित होंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली, बेंगलुरू, महाराष्ट्र व हरियाणा स्कूल बंद करा दिये गये हैं।

इसके अलावा अन्य राज्य सरकारें भी स्कूल बंद करने के लिए दिशानिर्देश जारी कर रही हैं। ऐसे में इस सुविधा के जरिए कंपनी पाठ्यक्रम के बचे हुए हिस्सों के लिए लाइव ऑनलाइन कक्षाएं चलाएगी। इसमें किसी भी कक्षा का छात्र उस पाठ या अध्याय से पढ़ाई चालू कर सकेगा जहां तक उसे स्कूल बंद होने से पहले पढ़ाया गया था। लीड स्कूल के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित मेहता ने बताया, ‘‘बच्चों के लिए अध्ययन की निरंतरता व एकीकरण अत्यावश्यक है। इसलिए लीड स्कूल अपने सभी सहभागी स्कूलों को सहयोग प्रदान कर रहा है ताकि वह अपने छात्रों की निर्बाध पढ़ाई सुनिश्चित कर सकें।

हमारी एकीकृत प्रणाली के जरिए हम हमारे सभी स्कूलों के प्रत्येक ग्रेड की अधूरी इकाइयों को जान सकते हैं और परीक्षाएं शुरू होने से पहले पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए आवश्यक ऑनलाइन पाठ्य सामग्री उपलब्ध करा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि लाइव कक्षाओं में शामिल न हो पाने वाले छात्रों के लिए रिकॉर्ड वीडियो उपलब्ध होंगे। इसे वह अपनी सुविधा अनुसार देख सकते हैं। लीड स्कूल की अभिभावकों के लिए बनायी गयी एप पर विद्यार्थियों को गृहकार्य दिया जाएगा ताकि स्कूलों के दोबारा खुलने तक उनकी पढ़ाई का कोई भी हिस्सा छूटे नहीं। लीड स्कूल विद्यालयों, प्रधानचार्यों, शिक्षकों और मातापिता को एकीकृत करने वाली प्रणाली है। इसमें स्कूल से जुड़ी गतिविधियों को एक मंच पर लाकर सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाती है। देशभर में 800 से ज्यादा स्कूल लीड स्कूल की प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां