लाइव न्यूज़ :

सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए एलडीएफ 13 फरवरी से दो रैलियां निकालेगा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:25 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 फरवरी केरल में विधानसभा चुनाव से पहले माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) राज्यभर में 13 फरवरी से दो रैलियां निकालेगा और इस दौरान सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही विपक्षी दलों-कांग्रेस और भाजपा के आरोपों का भी जवाब दिया जाएगा।

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन कासरगोड के उप्पला से पहली रैली की शुरुआत करेंगे जिसका नेतृत्व एलडीएफ संयोजक एवं माकपा के प्रदेश प्रभारी सचिव ए विजयराघवन करेंगे। यह रैली उत्तरी जिलों से गुजरेगी।

यह रैली 26 फरवरी को त्रिशूर जिले में समाप्त होगी और इस दौरान पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी भी उपस्थित रहेंगे।

वहीं, दूसरी रैली 14 फरवरी को एर्नाकुलम से माकपा नेता एवं सांसद बिनोय विश्वम के नेतृत्व में रवाना होगी और 26 फरवरी को राजधानी तिरुवनंतपुरम में समाप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस