लाइव न्यूज़ :

एलडीएफ सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से निपटने के लिए कई योजनाएं लागू की: विजयन

By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 अक्टूबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को कहा कि मानसिक बीमारी स्वास्थ्य समस्या के अलावा एक सामाजिक समस्या है, जो भोजन, आश्रय और शिक्षा उपलब्ध नहीं होने की वजह से पैदा होती है और इसलिए एलडीएफ सरकार ने आम लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर एक फेसबुक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्ययनों में यह सामने आया है कि खराब स्वास्थ्य के साथ ही उचित आहार, आश्रय और शिक्षा उपलब्ध नहीं होना भी किसी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य की बीमारी को सामाजिक समस्या के रूप में भी देखा जाना चाहिए। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने हमेशा इस समस्या को समझने के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापक मानसिक स्वास्थ्य योजनाओं को लागू करने के अतिरिक्त एलडीएफ सरकार ने सामाजिक कल्याण पेंशन, खाद्य किट, जीवन योजना, पट्टों का वितरण, सरकारी विद्यालयों की मरम्मत और सरकारी अस्पतालों का विस्तार समेत कई योजनाएं आम लोगों के जीवन के कल्याण के लिए लागू कीं।

तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित एक गोष्ठी में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी उसी तरह जरूरी है जैसे लोग शारीरिक बीमारी के बारे में जानते हैं और समय पर इलाज कराते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग मानसिक स्वास्थ्य का पता लगाने या इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह