लाइव न्यूज़ :

एलडीएफ सरकार ने विभिन्न विभागों में अवैध रूप से की तीन लाख नियुक्तियां: चेन्निथला

By भाषा | Updated: February 10, 2021 19:37 IST

Open in App

त्रिशूर/तिरुवनंतपुरम, 10 फरवरी केरल के विभिन्न विभागों में पिछले दरवाजे से कथित भर्ती को लेकर प्रहार तेज करते हुए विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ वाममोर्चा ने कम से कम तीन लाख कर्मियों को अवैध रूप से स्थायी किया।

सचिवालय के सामने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा और उनमें से कुछ पुलिस अवरोधक पार करके प्रशासनिक खंड में घुस गये। पुलिस के अनुसार उन्हें परिसर से निकाल दिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

चेन्निथला ने अपने ‘ऐश्वर्य केरलम’ मार्च के दौरान त्रिशूर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस सरकार ने अपने कार्यकाल में अवैध रूप से कम से कम तीन लाख नियुक्तियां की हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘युवक सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि सरकार अवैध नियुक्तियां करने का प्रयास कर रही हैं और यह उनके प्रति नाइंसाफी प्रदर्शित करता है।’’

कई युवक 26 जनवरी से राज्य सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रहे और मांग कर रहे हैं कि 2017 में प्रकाशित ‘ आखिर ग्रेड पीएससी रैंक सूची’ की वैधता को और छह महीने के लिए बढ़ाया जाए।

एक रैंक होल्डर ने कहा, ‘‘2017 में प्रकाशित हमारी रैंक सूची केवल जून, 2021 तक है। हमारी मांग इसकी वैधता को और छह महीने के लिए बढ़ाने की है।’’

कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) भी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में पिछले दरवाज से नियुक्तियां किये जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहा है।

हालांकि वाम मोर्चा सरकार ने इन आरोपों का जवाब देने का फैसला किया है और वह पिछली यूडीएफ सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के समापन से पहले की गयी विभिन्न नियुक्तियों की सूची जारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं