लाइव न्यूज़ :

एलडीएफ सरकार ने विभिन्न विभागों में अवैध रूप से की तीन लाख नियुक्तियां: चेन्नितला

By भाषा | Updated: February 10, 2021 19:33 IST

Open in App

त्रिशूर/तिरुवनंतपुरम, 10 फरवरी केरल के विभिन्न विभागों में पिछले दरवाजे से कथित भर्ती को लेकर प्रहार तेज करते हुए विपक्ष के नेता रमेश चेन्नितला ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ वाममोर्चा ने कम से कम तीन लाख कर्मियों को अवैध रूप से स्थायी किया।

सचिवालय के सामने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा और उनमें से कुछ पुलिस अवरोधक पार करके प्रशासनिक खंड में घुस गये। पुलिस के अनुसार लेकिन उन्हें परिसर से निकाल दिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

चेन्नितला ने अपने ‘ऐश्वर्य केरलम’ मार्च के दौरान त्रिशूर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस सरकार ने अपने कार्यकाल में अवैध रूप से कम से कम तीन लाख नियुक्तियां की हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘युवक सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि सरकार अवैध नियुक्तियां करने का प्रयास कर रही हैं और यह उनके प्रति नाइंसाफी प्रदर्शित करता है।’’

कई युवक 26 जनवरी से राज्य सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रहे और मांग कर रहे हैं कि 2017 में प्रकाशित ‘ आखिर ग्रेड पीएससी रैंक सूची’ की वैधता को और छह महीने के लिए बढ़ाया जाए।

एक रैंक होल्डर ने कहा, ‘‘2017 में प्रकाशित हमारी रैंक सूची केवल जून, 2021 तक है। हमारी मांग इसकी वैधता को और छह महीने के लिए बढ़ाने की है।’’

कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) भी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में पिछले दरवाज से नियुक्तियां किये जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहा है।

हालांकि वाम मोर्चा सरकार ने इन आरोपों का जवाब देने का फैसला किया है और वह पिछली यूडीएफ सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के समापन से पहले की गयी विभिन्न नियुक्तियों की सूची जारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां