लाइव न्यूज़ :

एलडीएफ और यूडीएफ कुशासन, भ्रष्टाचार में एक समान हैं: मोदी

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो अप्रैल केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और कांग्रेस नीत विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों ही मोर्चे कुशासन, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा के मामले में एक समान हैं।

केरल में शुक्रवार को अपनी दूसरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, '' यूडीएफ और एलडीएफ जुड़वा हैं। वे कुशासन, भ्रष्टाचार, राजनीतिक हिंसा, सांप्रदायिकता, जातिवाद और भाई-भतीजावाद आदि मामलों में एक समान हैं।''

पश्चिम बंगाल में वाम दलों और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, '' पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तस्वीर सभी के लिए एकदम साफ है। हर चुनाव के बाद कांग्रेस और वाम दल करीब आ रहे हैं। इस नजदीकी के बाद तथ्यात्मक कदम कांग्रेस और वाम का पूर्ण विलय है। वे इस नए दल को सीसीपी- कामरेड कांग्रेस पार्टी- कह सकते हैं।''

मोदी ने कहा, '' क्योंकि वे जुड़वा हैं इसलिए यूडीएफ में एलडीएफ को परास्त करने का सामर्थ्य एवं इच्छाशक्ति नहीं है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि राजग के समर्थन में इजाफा हुआ है।''

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने पथनमथिट्टा जिले के कोनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भी दोनों मोर्चों पर प्रहार किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू