लाइव न्यूज़ :

न्यायालय के अधिवक्ताओं की पदोन्नति के प्रस्ताव के खिलाफ वकीलों ने प्रधान न्यायाधीश को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: June 14, 2021 12:24 IST

Open in App

जोधपुर, 14 जून राजस्थान उच्च न्यायालय के वकीलों ने यहां कहा कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह का शीर्ष अदालत के अधिवक्ताओं की उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के तौर पर पदोन्नति पर विचार का प्रस्ताव हाई कोर्ट के कॉलेजियम की स्वायत्तता के लिये हानिकारक और इन अदालतों में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं के लिये अपमानजनक है।

प्रस्ताव पर आपत्ति व्यक्त करते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ (आरएचसीएए) ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण को पत्र लिखकर इस पर विचार नहीं करने का अनुरोध किया है क्योंकि इससे अधिवक्ताओं के बीच उन अदालतों को लेकर भेदभाव होगा जहां वे वकालत करते हैं।

एससीबीए अध्यक्ष ने 31 मई को प्रधान न्यायाधीश रमण को पत्र लिखा था।

सिंह ने रविवार को एक स्पष्टीकरण जारी कर कहा कि प्रस्ताव के पीछे उनका सीमित उद्देश्य उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे अधिवक्ताओं की उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के तौर पर पदोन्नति करने के लिये दबाव बनाना था। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ काफी समय से लंबित उच्चतम न्यायालय के वकीलों की मांग को उठा रहे थे।

सीजेआई को लिखे अपने पत्र में प्रस्ताव पर आपत्ति व्यक्त करते हुए आरएचसीएए अध्यक्ष नाथू सिंह राठौर ने कहा कि न्यायाधीशों की नियुक्ति संबंधित उच्च न्यायालयों का विशिष्ट विशेषाधिकार है।

राठौर ने लिखा, “यह प्रस्ताव न सिर्फ इस विशेषाधिकार और उच्च न्यायालयों की स्वायत्तता में दखल देता है बल्कि देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में वकालत कर रहे वकीलों की प्रतिभा व क्षमता पर भी सवाल उठाता है।”

उन्होंने कहा कि राजस्थान की भूमि भले ही शुष्क हो लेकिन यहां प्रतिभाशाली व मेधावी वकीलों का कोई सूखा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल