लाइव न्यूज़ :

मथुरा में वकीलों ने दी सोमवार से हड़ताल की चेतावनी

By भाषा | Updated: November 26, 2020 19:19 IST

Open in App

मथुरा, 26 नवंबर जनपद में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की स्थापना जिला न्यायालय प्रांगण अथवा जिला मुख्यालय परिसर में ही कराए जाने की मांग को लेकर मथुरा के सभी वकीलों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

बार एसोसिएशन के सचिव सुनील चतुर्वेदी एवं दावा फोरम के सचिव ओमवीर सारस्वत 'लंकेश' ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से दावा फोरम के सभी सदस्य अधिकरण की स्थापना जिला मुख्यालय से दूर निजी कॉलेज भवन में किए जाने के विरोध में तथा न्यायालय परिसर एवं कलेक्ट्रेट में अन्य कई भवन उपलब्ध होने के बावजूद यहां इसकी स्थापना न किए जाने के चलते एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। इस वजह से मथुरा जनपद में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की स्थापना हो जाने के बावजूद एक भी दिन काम नहीं हो पाया है।

इस संबंध में गुरुवार को बार पदाधिकारियों ने जिला न्यायाधीश साधना रानी ठाकुर एवं जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र से मुलाकात कर सदर तहसील परिसर में स्थित बार एसोसिएशन के भवन में संचालित किशोर अदालत को अन्यत्र स्थापित कर उक्त भवन में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की स्थापना किए जाने की मांग की है।

उन्होंने तर्क दिया कि चूंकि किशोर अदालत में सुनवाई के लिए गिने-चुने मामले ही आते हैं और वह केवल सप्ताह में एक दिन लगती है, इसलिए उसे किसी भी अन्य स्थान पर आसानी से संचालित किया जा सकता है। वहीं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत में मामलों की भरमार है और वहां बड़ी संख्या में वादी तथा अधिवक्ता पहुंचते हैं। इसलिए इसका किसी सुविधाजनक स्थान पर तथा जिला मुख्यालय परिसर के आसपास होना ज्यादा बेहतर है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं सचिव सुनील चतुर्वेदी ने अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि यदि सोमवार तक मांग पूरी नहीं होती है तो मथुरा के सभी अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

अधिकारियों ने भी इस मामले में सकारात्मक रूप से विचार कर निर्णय लेने की बात कही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता