लाइव न्यूज़ :

वकीलों का केजरीवाल से न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं के लिए कोविड-19 बेड सुरक्षित रखने का आग्रह

By भाषा | Updated: April 29, 2021 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कई वकीलों ने न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और अदालत के कर्मचारियों के लिए कोविड-19 बेड सुरक्षित रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि ये लोग यहां अस्पतालों में बेड के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

द्वारका अदालत की बार एसोसिएशन ने केजरीवाल को लिखे एक पत्र में कहा कि अधिवक्ताओं, वकीलों, अदालत के कर्मचारियों और उनके परिवारों को अस्पताल में भर्ती होने में बहुत समस्याएं आ रही हैं।

एसोसिएशन ने कहा, “अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों, अदालत का स्टाफ और उनके परिवार के लोग संक्रमित हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती होने में समस्या आ रही है क्योंकि द्वारका अदालत क्षेत्र में कोई सरकारी अस्पताल नहीं है जहां की आबादी 12 लाख से ज्यादा है।”

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वाई पी सिंह ने सुझाव दिया कि 17,000 बिस्तरों वाले इंदिरा गांधी सरकारी अस्पताल, जिसका निर्माण अभी-अभी पूरा हुआ है, उसे लोगों के लिए खोल देना चाहिए और यहां अदालत के कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के लिए बिस्तर सुरक्षित रखे जाने चाहिए।

एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को भी भेजे गए पत्र में लिखा, “माननीय से आग्रह है कि आईसीयू और वेंटिलेटर के साथ अस्पताल की शुरुआत में हस्तक्षेप करें और वकीलों एवं उनके परिवारों के लिए कम से कम 500 बिस्तर, न्यायाधीशों एवं उनके परिवार के लिए 50 बिस्तर और अदालत के कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लिए 100 बिस्तर सुरक्षित रखे जाएं।”

इस हफ्ते की शुरुआत में, दिल्ली सरकार ने अशोका होटल के 100 कमरों को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तियों और अन्य न्यायिक अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए कोविड स्वास्थ्य केंद्र में बदलने का आदेश पारित किया था।

इस आदेश को तब वापस ले लिया गया जब अदालत ने इससे इनकार कर दिया कि उसने अपने न्यायाधीशों एवं उनके परिवार के लिए पांच सितारा कोविड-19 देखभाल केंद्र के आवंटन का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया