लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ गाजियाबाद में वकीलों की रैली

By भाषा | Updated: October 7, 2021 00:52 IST

Open in App

गाजियाबाद, 6 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बुधवार को अनेक वकीलों ने जिला अदालत परिसर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। अधिवक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले वकीलों ने केंद्र और राज्य की सरकारों के प्रतीक पुतले जलाए।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि राज्य मंत्री (गृह) अजय कुमार मिश्रा के खिलाफ तीन अक्टूबर की घटना के संबंध में मामला दर्ज किया जाए।

पुलिस ने किसानों की मौत को लेकर अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत कई अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

समिति के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव और अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को संबोधित एक ज्ञापन में कहा कि अधिवक्ताओं की मांग है कि आशीष मिश्रा को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने यह ज्ञापन जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई। मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे। भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे एक वाहन ने कथित तौर पर उन्हें कुचल दिया था। अन्य चार पीड़ितों में दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पीट-पीट कर मार डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल