लाइव न्यूज़ :

आगरा में कश्मीरी छात्रों के प्रति वकीलों का व्यवहार अस्वीकार्य: उमर

By भाषा | Updated: October 29, 2021 18:58 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 अक्टूबर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि टी20 विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के आरोप में आगरा में गिरफ्तार किये गए तीन कश्मीरी छात्रों के प्रति वकीलों का व्यवहार अस्वीकार्य है और पुलिस की भूमिका संदिग्ध है।

आगरा की एक अदालत ने राजद्रोह के मामले में बृहस्पतिवार को कश्मीरी छात्रों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ''वकीलों का व्यवहार अस्वीकार्य है और पुलिस की भूमिका बेहद संदिग्ध है। चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में कश्मीरी छात्रों को दोस्त बनाने के बजाय उन्हें राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है।''

वह बृहस्पतिवार को कश्मीरी छात्रों के अदालत से बाहर आने के दौरान कुछ लोगों द्वारा उनके साथ बदसलूकी किये जाने की खबरों का जिक्र कर रहे थे।

अब्दुल्ला ने कॉलेज के अधिकारियों द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद भी तीनों छात्रों को गिरफ्तार करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, ''कॉलेज के अधिकारियों ने इन छात्रों को क्लीन चिट दे दी है और पुष्टि की है कि इन्होंने कोई नारा नहीं लगाया। कॉलेज के आश्वासन पर ध्यान देने के बजाय यूपी पुलिस इन बेचारे बच्चों का उत्पीड़न कर रही है।''

भाषा

वह गुरुवार को अदालत से बाहर आने के दौरान कुछ लोगों द्वारा कश्मीरी छात्रों के साथ बदसलूकी की खबरों का जिक्र कर रहे थे।

अब्दुल्ला ने कॉलेज के अधिकारियों द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद भी तीन छात्रों को गिरफ्तार करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, "कॉलेज के अधिकारियों ने इन छात्रों को क्लीन चिट दे दी है और पुष्टि की है कि उन्होंने कोई नारा नहीं लगाया। कॉलेज के आश्वासन को अंकित मूल्य पर लेने के बजाय यूपी पुलिस इन गरीब बच्चों का शिकार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां