लाइव न्यूज़ :

सुशांत मामले में सीबीआई की ओर से संदिग्धों को हिरासत में पूछताछ नहीं करने पर वकील आश्चर्यचकित

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने सोमवार को आश्चर्य जताया कि सीबीआई ने अभिनेता की सनसनीखेज मौत मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ नहीं की, जबकि यह रहस्यमय प्रकरण था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो के बयान पर सिंह ने कहा कि अगर वे सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं तो उन्हें नामित आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाहिए थी। सीबीआई ने कहा कि जांच जारी है और सभी बिंदुओं से गौर किया जा रहा है।

सिंह ने अभिनेता की मौत की पहली बरसी पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे काफी आश्चर्य हो रहा है कि अगर वे सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं तो उन्हें नामित आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाहिए थी और उन लोगों से भी पूछताछ करनी चाहिए थी जो अभिनेता के आवास पर रह रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने अभी तक हिरासत में लेकर पूछताछ क्यों नहीं की है। जहां कहीं भी रहस्य होता है, ऐसे मामलों में हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी होती है।’’

34 वर्षीय अभिनेता पिछले वर्ष 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदा से झूलते पाए गए थे। उच्चतम न्यायालय द्वारा मामले को सीबीआई को सौंपे जाने तक मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही थी।

जांच एजेंसी ने मौत के मामले में अभी तक आरोपपत्र या क्लोजर रिपोर्ट दायर नहीं की है।

उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंह ने कहा कि अगर सीबीआई को कोई सुराग मिलता है तो यह अच्छा है लेकिन एक साल बाद भी ठोस चीजें हाथ नहीं लगी हैं।

राजपूत मामले में आरोपपत्र दायर किए जाने में हो रहे विलंब के बारे में पूछने पर सिंह ने कहा, ‘‘जांच में विलंब और आरोपपत्र दायर करने के बारे में कुछ भी कहना मेरे लिए कठिन है। हो सकता है कि वे धीरे-धीरे गवाहों को तोड़ना चाहते हैं ताकि उन्हें कुछ सुराग मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए