लाइव न्यूज़ :

नोएडा में वकील की गोली मार कर हत्या, मुख्य आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम

By भाषा | Updated: October 27, 2021 01:13 IST

Open in App

नोएडा, 26 अक्टूबर नोएडा के इलाबास गांव में एक वकील की गोली मारकर हत्या किए जाने के सिलसिले में पुलिस ने उसके चचेरे भाई और मुख्य आरोपी संदीप की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने मंगलवार को बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाबास गांव में रहने वाले वकील निशांत पिलवान (28) को सोमवार की रात उनके घर पर गोली मार दी गई। गंभीर हालत में निशांत को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजन प्रेम सिंह ने अज्ञात लोगों को नामित करते हुए थाना फेस-2 में मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीम बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि निशांत का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद था।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक के चचेरे भाई संदीप ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

वहीं, वकील की हत्या पर जनपद गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन ने रोष प्रकट किया है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अदालत परिसर में मंगलवार को एक शोक सभा आयोजित की तथा काम का बहिष्कार किया। अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर वकील इस मामले में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया