लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर कचहरी परिसर में वकील ने अन्य अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 18:39 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता ने सरेआम एक अन्य वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि आज अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम) के न्यायालय की तीसरी मंजिल पर स्थित कार्यालय में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह एक क्लर्क के पास खड़े होकर उसे अपने मुकदमे के संबंध में बात कर रहे थे और इसी दौरान गोली लगने से वह गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद बार एसोसिएशन ने हत्या के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि मृतक अधिवक्ता के भाई योगेंद्र प्रताप की तहरीर पर अधिवक्ता सुरेश कुमार गुप्ता, गौरव गुप्ता एवं अंकित गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूपेंद्र सिंह ने आरोपी अधिवक्ता सुरेश गुप्ता पर दो दर्जन मुकदमे दायर कर रखे थे जिसको लेकर वह परेशान थे और इसी के चलते उसने इस अपराध को अंजाम दिया है।

कुमार ने बताया कि न्यायालय परिसर में हत्या जैसे अपराध होना गंभीर लापरवाही है और इसी के चलते एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का एक पैनल भी बना दिया गया है।

बार एसोसिएशन के महासचिव अनीत कुमार त्रिवेदी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि एसोसिएशन ने निर्णय लिया था कि जब तक मृतक अधिवक्ता के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी। अब चूंकि आरोपी गिरफ्तार हो चुका है इसलिए इस बारे में कल पूर्वाह्न 11 बजे होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

कचहरी परिसर में दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है।

सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर कहा "शाहजहाँपुर में कोर्ट में ही एक वकील की सरेआम हत्या ने ‘एनकाउंटर सरकार’ के झूठे प्रचार का सच जनता के सामने लाकर रख दिया है। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग क्राइम’ में ‘नंबर वन’ हो गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर कहा "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दावा करते थे कि गुंडे-बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। यहां तो गुंडे-बदमाश कोर्ट में घुसकर वकील की हत्या कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा "शाहजहांपुर की घटना ने फिर एक बार स्थापित कर दिया कि भाजपा राज में कोई आमजन सुरक्षित नहीं है और सरकार कानून व्यवस्था सुधारने की बजाय केवल झूठ का ढोल बजाने में व्यस्त है।"

बहुजन समाज पार्टी मायावती ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुये ट्वीट किया ''उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहाँपुर के कोर्ट परिसर में वकील की आज दिन दहाड़े हुई हत्या अति-दुखद व शर्मनाक है, जो यहां की भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति व इस सम्बंध में सरकारी दावों की पोल खोलती है। अब अन्ततः यही सवाल उठता है कि यूपी में आखिर सुरक्षित कौन? सरकार इस ओर समुचित ध्यान दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं