उत्तर प्रदेश में तीन हमलावरों ने वकील को गोली मारी

By भाषा | Updated: October 30, 2021 12:26 IST2021-10-30T12:26:27+5:302021-10-30T12:26:27+5:30

Lawyer shot by three attackers in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में तीन हमलावरों ने वकील को गोली मारी

उत्तर प्रदेश में तीन हमलावरों ने वकील को गोली मारी

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) , 30 अक्टूबर मुजफ्फरनगर के एक गांव में तीन हमलावरों ने एक वकील को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खतौली थाना क्षेत्र के नागला रुदुरपुर गांव में शुक्रवार शाम तीन लोगों ने वकील अफजल पर गोलियां चला दी। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वकील मुजफ्फरनगर से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस को इस घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी का संदेह है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lawyer shot by three attackers in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे