लाइव न्यूज़ :

मेरठ में वकील हड़ताल पर, कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:30 IST

Open in App

मेरठ, चार मार्च एक अधिवक्ता की आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले के वकीलों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल रखी और जुलूस निकाल कर कलेक्टर कार्यालय में धरना दिया। वकीलों ने स्थानीय प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन और मेरठ बारएसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर त्यागी ने बताया कि आंदोलन के बाद मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी 22 जिलों में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया गया।

उन्होंने दावा किया कि पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज आंदोलन किया जा रहा है तथा मेरठ में सरधना और मवाना तहसीलों की बार ने भी कार्य का बहिष्कार किया।

त्यागी ने बताया कि मेरठ में वकीलों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी।

गौरतलब है कि 13 फरवरी को अधिवक्ता ओंकार सिंह तोमर ने आत्महत्या की थी। इस मामले में भाजपा विधायक दिनेश खटीक समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए