लाइव न्यूज़ :

आरएसएस पर अख्तर के बयान पर वकील ने मुंबई की अदालत का रुख किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 16:37 IST

Open in App

मुंबई, 22 अक्टूबर टीवी पर दिए गए एक साक्षात्कार के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विरुद्ध कथित टिप्पणी करने पर मुंबई के एक वकील ने शुक्रवार को गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। मुलुंड में एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में अख्तर के विरुद्ध धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत शिकायत दर्ज कराई गई।

अख्तर (76) ने हाल में दिए एक साक्षात्कार में हिंदू चरमपंथियों की तुलना तालिबान से की थी। शिकायतकर्ता संतोष दुबे ने आरएसएस समर्थक होने का दावा करते हुए आरोप लगाया है कि अख्तर ने राजनीतिक लाभ के लिए अनावश्यक रूप से आरएसएस का नाम लिया और सोची समझी साजिश के तहत संगठन को बदनाम किया।

दुबे ने कहा कि अख्तर ने साक्षात्कार के दौरान जो कुछ भी कहा वह आरएसएस को बदनाम करने और इस संगठन से जुड़े तथा जुड़ने की इच्छा रखने वालों को हतोत्साहित करने के लिए सोच समझ कर किया गया षड्यंत्र था। शिकायत में कहा गया, “आरोपी को पता है कि आरएसएस और तालिबान के विचारों, विचारधारा, दर्शन, मानसिकता और काम करने के तरीके में किसी भी प्रकार की समानता नहीं है फिर भी आरएसएस की अच्छी और नेक छवि को खराब करने के उद्देश्य से जान बूझकर झूठा बयान दिया गया।”

अदालत, 16 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करेगी। दुबे ने इस संबंध में पहले एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर मुलुंड पुलिस ने भादसं की धारा 500 के तहत अख्तर के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो