लाइव न्यूज़ :

महिलाओं और पैसों के इस्तेमाल संबंधी तथागत रॉय के दावे पर वकील ने शिकायतें दर्ज करायीं

By भाषा | Updated: November 23, 2021 18:16 IST

Open in App

कोलकाता, 23 नवंबर कोलकाता के एक वकील ने शहर की पुलिस और पश्चिम बंगाल महिला आयोग के पास अलग-अलग शिकायतें दायर कर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथागत रॉय के उस दावे की जांच की मांग की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी खुद की पार्टी के कुछ नेताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ‘‘महिलाओं और पैसों ’’ का इस्तेमाल किया।

शिकायतकर्ता एवं कलकत्ता उच्च न्यायालय के वकील सायन बनर्जी ने कहा कि रॉय ने सोशल मीडिया पोस्ट में ये आरोप लगाये थे।

उन्होंने बताया, ‘‘मैंने पुलिस में एक शिकायत दायर कर चुनावों के दौरान भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा महिलाओं एवं पैसों का इस्तेमाल करने संबंधी त्रिपुरा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय के गंभीर आरोपों की जांच की मांग की है। ’’

बनर्जी ने बताया कि उन्होंने महिलाओं के बारे में रॉय के दावे के सिलसिले में पश्चिम बंगाल महिला आयोग के पास एक अन्य शिकायत दायर की है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने पैसों के लेनदेन, यदि कोई हुआ हो, और इस विषय के सिलसिले में किसी महिला को पीड़ित करने की पुलिस द्वारा जांच की मांग करते हुए कहा कि ये भारतीय दंड संहित के तहत दंडनीय अपराध हैं।

बनर्जी ने नौ नवंबर को पुलिस के पास शिकायत दायर की थी और आयोग के पास एक हफ्ते बाद शिकायत दी।

उधर, बंगाल के पूर्व राज्यपाल रॉय ने कहा कि वह अपनी टिप्पणी पर अडिग हैं और इससे पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

उन्होंने प्रतिक्रिया पूछे जाने पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हां, मैं इस बारे में जानता हूं...मैं उस व्यक्ति से पूछूंगा जिसने शिकायत की थी कि उन्हें कानून के बारे में अपनी जानकारी बढ़ानी चाहिए। मैंने किस महिला के खिलाफ वे बयान दिये हैं, क्या वह इस बारे में बता सकते हैं?’’

रॉय ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने फिलहाल के लिए भाजपा की प्रदेश इकाई को अलविदा कहने का फैसला किया है।

रॉय ने शनिवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा था, ‘‘मैं लोगों से प्रशंसा पाने के लिए ट्विटर पर यह नहीं लिख रहा। मैं ऐसा पार्टी को इस बात से अवगत कराने के लिए कर रहा हूं कि कुछ नेता महिलाओं और पैसों के प्रभाव में आ गये हैं...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस