लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बरेली में लड़की से दुष्कर्म के आरोप में वकील गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 1, 2021 12:08 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), एक दिसंबर बरेली जिले में एक वकील को 12 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि दर्ज शिकायत के मुताबिक मंगलवार को शहर के एक इलाके में 12 वर्षीय लड़की घर के बाहर खेल रही थी। उसी वक्त हजियापुर में रहने वाला 28 वर्षीय तरुण कुर्मी उर्फ गोविंदा वहां पहुंचा और वह लड़की को अपने दफ्तर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

सजवान ने बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर लड़की को उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के धमकाने से लड़की बहुत डर गई कि वह अपने घर जाने के बजाय बुआ के यहां जा पहुंची। वहां लड़की ने बुआ को पूरी घटना की जानकारी दी तो उन्होंने उसके पिता को फोन करके बताया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल