लाइव न्यूज़ :

कानूनविदों की इकाई ने कोविड-19 पर डब्ल्यूएचओ से ‘श्वेत पत्र’ की मांग की

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई कानूनविदों की एक इकाई ने शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से आग्रह किया कि वह कोविड-19 के संबंध में सभी वैज्ञानिक और चिकित्सा सूचना जारी करे।

इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जुरिस्ट्स (आईसीजे) ने एक बयान में कहा कि डब्ल्यूएचओ से यह आग्रह करने का निर्णय उन खबरों के मद्देनजर किया गया है जिनमें कहा गया है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति वुहान की एक प्रयोगशाला में हुई थी, न कि वुहान के मांस बाजार में।

आईसीजे ने आह्वान किया कि डब्ल्यूएचओ इस संबंध में एक श्वेत पत्र जारी करे जिससे कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर पूरी दुनिया में उठ रहे संदेहों का समाधान किया जा सके।

इसने कहा, ‘‘यदि श्वेत पत्र के साथ इस तरह की सभी सूचना जारी की जाती है तो इससे डब्ल्यूएचओ की विश्वसनीयता बढ़ेगी।’’

आईसीजे ने विश्व स्वास्थ्य निकाय के महानिदेशक को पत्र लिखकर कहा है कि विभिन्न देशों में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को लेकर भारी रोष और चिंता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू